पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News The Watchman Accused Of Raping A Minor And Molesting Eight Was Sent To Jail

नाबालिग से दुष्कर्म व आठ से छेड़छाड़ के आरोपी चौकीदार को जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोगाावां के आदिवासी छात्रावास का मामला, जानकारी छिपाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं

गोगावां स्थित शाहपुरा के आदिवासी बालिका माध्यमिक छात्रावास में एक बालिका से दुष्कर्म व अन्य आठ से छेड़छाड़ के आरोपी चौकीदार शक्तिसिंह चौहान (53) निवासी मोहम्मदपुर को पुलिस ने शुक्रवार को मंडलेश्वर कोर्ट मंे पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी की रिमांड नहीं मांगी। उसका मोबाइल जब्त किया है।

टीआई दिलीप गंगराड़े ने बताया कि आरोपी चौकीदार शक्तिसिंह पर नाबालिग से अधीक्षक के कमरे में दुष्कर्म के आरोप है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा 8 छात्राओं ने छेड़छाड़ व मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने की शिकायत की है। आरोपी से पूछताछ हुई। उसका मोबाइल जब्त किया है। मामले में जानकारी छिपाने वाले बीआरसी, सहित शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं हुई। छात्रावास में रेखा पंवार करीब 10 साल से अधीक्षिका थी। छह माह पहले सरकारी आदेश में तीन साल से ज्यादा समय से अधीक्षक हटाए गए। यहां छह माह पहले उन्हें हटाकर स्कूल में ही शिक्षक बना दिया, जबकि उनकी जगह गायत्री मंडलोई को प्रभार दिया।

इधर... तिरी के जंगल में नाबालिग मंदबुद्धि से गैंगरेप


ऊन थाना क्षेत्र के तिरी में 11 मार्च को नाबालिग मंदबुद्धि से दो आरोपियों ने जंगल में रातभर हैवानियत की। दूसरे दिन सुबह पीड़िता की हालत बदतर हो गई। उसे आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को पीड़िता के बारे में जानकारी देते हुए फरियादी फफक पड़ा। टीआई एमएस ठाकुर ने बताया कि रात में पीड़िता एक घर के पास बैठी थी। यहां से आरोपी राकेश पिता अनसिंह निवासी राजपुरा व पेनसिंह पिता सुखलाल निवासी तिरी पीड़िता को उठाकर जंगल में ले गए। यहां रातभर घसीट-घसीटकर गैंगरेप किया। नाबालिग रातभर चिल्लाई। सुबह खेत की मेड़ पर आसपास के लोगों ने देखा। पीड़िता के पीठ व अन्य स्थानों पर चोट के निशान है।

हथियार मामला भी विचाराधीन, शिक्षक-पालक संघ ने रखा

शक्तिसिंह को सात साल पहले शिक्षक पालक संघ के माध्यम से चौकीदारी के लिए रखा था। तीन साल पहले उज्जैन क्षेत्र में हथियार रखने के मामले में चौकीदार को पुलिस ने पकड़ा था। यह मामला विचाराधीन है। उस मामले में न्यायालय में उपस्थित न होने पर उज्जैन पुलिस पकड़कर ले गई थी।

आरोपी करता था नशा, रात में अकेले चौकीदार के सुपूर्द बालिकाएं

पीड़िताओं व परिजनों ने बताया कि आरोपी चौकीदार छात्रावास में अकेले ही रहता था। अधीक्षक नहीं रहती थी। आरोपी गांजा व शराब का नशा करता था। अधीक्षक सहित अन्य शिक्षकों ने इसकी शिकायत नहीं की। तीन साल पहले रेल में हथियार के साथ चौकीदार को गिरफ्तार किया था।

जिसने जानकारी छिपाई उसे ही सौंपा छात्रावास का प्रभार

पीड़िताओं के अनुसार 3 मार्च को आरोपी शक्तिसिंह की जानकारी हमने रेखा पंवार, अनिता मैडम, सुनीता शर्मा, शेख मैडम, शाहजहां मैडम, संतोष शर्मा सर को इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में शुक्रवार को अनुसूचित जाति जनजाति लोगों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम अभिषेक गेहलोत को ज्ञापन सौंपा। इसमें सुभाष डावर, विजय कोचले, नरेंद्र आर्य, नरेंद्र सोलंकी आदि ने बताया कि पीड़िता ने सबसे पहले पूर्व अधीक्षक व शिक्षिका रेखा पंवार को दुष्कर्म की जानकारी दी। शिक्षिका ने कई दिनों तक जानकारी छिपाई। उन्होंने महिला सेल, पुलिस सहित उच्च अफसरों को जानकारी नहीं दी गई। मामले में रेखा पंवार सहित अन्य जिन शिक्षकों को जानकारियां दी गई है। उन्हें बर्खास्त कर दंडात्मक कार्रवाई होना चाहिए।

आरोपी शक्तिसंह चौहान को मंडलेश्वर जेल भेजा गया।
खबरें और भी हैं...