पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजनगर में फेंके पत्थर, टीआई बोले-अफवाह है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुरक्षा बल ने क्षेत्र में जानकारी ली, शहर में अब शांति

संजयनगर-मोतीपुरा क्षेत्र के चार रास्ता क्षेत्र में दो पक्षों में पथराव के बाद पुलिस का दावा है कि शहर में पूरी तरह से शांति कायम है। मंगलवार रात को राजनगर में पथराव की घटना होने की जानकारी सामने आई। लोगों का कहना है वहां एक पक्ष के लोगों ने नहर के दूसरी ओर से पत्थर फेंके। घटनाक्रम 9.30 बजे के बाद का है। काफी देर तक चिल्लाते हुए पत्थरबाजी हुई।

सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए थे। इस पूरे घटनाक्रम को पुलिस महज अफवाह बता रही है। हालांकि सूचना पर सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शहर में 50 से ज्यादा पाइंटों पर 400 पुलिसकर्मियों का बल तैनात है। टीआई ललितसिंह डागुर का कहना है राजनगर का घटनाक्रम अफवाह है। लोगों को इसपर ध्यान नहीं देना चाहिए।

13 को भेजा जेल

टीआई ने बताया उपद्रव मामले में घायल पुलिसकर्मियों की शिकायत पर 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था। उनपर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। लोगों की शिकायतों की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...