पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ककराली घाटी में लगा टोटल देवी का मेला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यहां से 5 किलोमीटर दूर आदिवासी अंचल के ककरालीघाटी में धुलेंडी पर टोटल देवी के एक दिनी मेले का आयोजन हुआ। आयोजक नवीबाई रामसिंह ने बताया 4 साल से मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में दूरदराज के लोगों ने शामिल होकर ढोल व मांदल की थाप पर नृत्य किया। इस साल भी करीब 20 ढोल शामिल हुए। गांव पटेल सुबरसिंह बड़ोले व कैलाश पटेल ने बताया पिछले 55 साल से दिव्यांग लोग यहां मन्नतें लेने और उतारने आ रहे हैं। बिल्हौर के रतन पटेल, धुलकोट के विजय पटेल, लकड़ा भाई आदि का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...