- Hindi News
- National
- UUN News Mp News Two Day Spiritual Colors Fair Will Be Organized At Rangpanchami In Pavagiri
पावागिरी में रंगपंचमी पर लगेगा दो दिनी आध्यात्मिक रंगों का मेला
स्वर्णभद्रादी चार मुनिराजों की निर्वाण स्थली और भगवान महावीर स्वामी, शांतिनाथ, कुंथुनाथ व अरनाथ भगवान की अतिशयकारी प्रतिमाओं की प्रकट स्थली पावागिरी सिद्धक्षेत्र में दो दिनी 14वें वार्षिक मेले का आयोजन 13 मार्च से होगा। इस साल समारोह में आचार्य पुष्पदंतसागरजी महाराज के शिष्य आचार्य प्रणामसागरजी महाराज व आचार्य भरतसागरजी की शिष्य क्षुल्लिका चंद्रमति माताजी का सान्निध्य मिलेगा। भोजन व्यवस्था समिति के अतुल कासलीवाल भीकनगांव ने बताया पहले दिन दोपहर 1 बजे से आचार्यश्री के सान्निध्य में भक्ति नृत्य के साथ संगीतमय भक्तामर मंडल विधान होगा। मंडल विधान के मुख्य इंद्र वर्किंग ट्रस्टी गुलाबराव राजकुमारी मंडलोई परिवार महेश्वर होंगे। इसी परिवार की ओर से पहले दिन दोनों समय का स्वल्पाहार व वात्सल्य भोज होगा। सुबह 9.30 बजे देवेंद्र कुमार आजाद कुमार रमेशचंद्र शाह परिवार भोपाल-इंदौर ध्वजारोहण से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
महामंत्री अशोक झांझरी व मेला समिति के सुधीर चौधरी ने बताया शाम को संगीतमय आरती, शास्त्र प्रवचन के बाद रात 9 बजे से जैन आर्केस्ट्रा इंदौर भजन संध्या की प्रस्तुति देगा। अधिष्ठाता पं. धर्मचंद शास्त्री नई दिल्ली, विधानाचार्य पं. नितिन झांझरी इंदौर व संगीतकार पंकज जैन एंड पार्टी के सान्निध्य में मंडल विधान व सभी आयोजन होंगे।
प्रणामसागरजी महाराज
12वीं शताब्दी की श्री शांति, कुंथु व अरहनाथ की प्रतिमाएं।
रथयात्रा के बाद होगा महामस्तकाभिषेक
ट्रस्ट अध्यक्ष हेमचंद झांझरी व अशोक कासलीवाल ने बताया दूसरे दिन सुबह आचार्यश्री के प्रवचन, विश्व शांति महायज्ञ के बाद दोपहर में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसके बाद महावीर मंदिर से पहाड़ी मंदिर तक रथयात्रा निकाली जाएगी। शाम 5 बजे शांतिनाथ, कुंथुनाथ व अरहनाथ की प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक व शिखरों पर ध्वजारोहण होगा। इस दिन सुबह का स्वल्पाहार सपना प्रकाशचंद जैन परिवार बालसमुद की ओर से होगा। दीप प्रज्वलन मनाली मोहित, सुधा महेंद्र जैन परिवार सनावद करेंगे।