पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News Watchman Shaktisinh Used To Seduce Seven Girl Students Porn Videos

चौकीदार शक्तिसिंह सात छात्राओं को छेड़छाड़ कर दिखाता था अश्लील वीडियो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोगावां के शाहपुरा के आदिवासी छात्रावास में दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामला, आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

गोगावां के शाहपुरा आदिवासी छात्रावास में दो नाबालिगों से दुष्कर्म व छेड़छाड़ मामले के बाद आरोपी चौकीदार शक्तिसिंह चौहान निवासी महम्मदपुर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मामले में सात अन्य छात्राओं ने भी पुलिस को शिकायत की है। इसमें आरोपी पर छेड़छाड़ व अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बयान लेकर केस दर्ज किया है। टीआई दिलीप गंगराड़े ने बताया कि रविवार को सात छात्राओं ने बताया कि कम्प्यूटर रूम में आरोपी चौकीदार छेड़छाड़ करता था। साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो भी दिखाता था। बयान के बाद अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण, पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

1098 पर शिकायत के बाद खुला मामला : चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर एक छात्रा ने मोबाइल से आपबीती की जानकारी दी। इसके बाद हेल्पलाइन से जुड़े संगठन सदस्यों ने छात्राओं व परिजनों से जानकारी जुटाई। इसके बाद परिजनों के साथ पुलिस को शिकायत की। बच्चों पर किसी तरह का शोषण या अत्याचार हो रहा है तो वह हेल्प लाइन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।

ओपी बनडे, डीपीसी

आरोपी को फांसी, मामला दबाने वालों पर एफआईआर की मांग

नेशनल जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के संरक्षक राजेंद्रसिंह पंवार व कांग्रेस के नितेश आड़ितया ने सीएम के नाम एसडीएम अभिषेक गेहलोत को ज्ञापन सौंपा है। इसमें नाबालिगों से दुष्कर्म व छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामलों को दबाने का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी बीआरसी संतोष शर्मा, अधीक्षक गायत्री मंडलोई सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा आरोपी शक्तिसिंह चौहान को फांसी देने की मांग की है।

पिस्टल के साथ गिरफ्तार हो चुका है शक्तिसिंह

टीआई ने बताया कि आरोपी के अपराध का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। जानकारी में सामने आया कि करीब दो साल पहले आरोपी को रेल मे बिना लाइसेंस की पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था।

अफसरों की लापरवाही, न सुनवाई की न कार्रवाई

पीड़ित छात्राओं ने वार्डन गायत्री मंदिर, रेखा पंवार, अनिता मैडम, सुनीता शर्मा, शेख मैडम, शाहजहां मैडम, संतोष शर्मा को इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद शक्तिसिंह की करतूत को उजागर नहीं किया। मामले में गायत्री मंडलोई ने कहा कि मैंने बीआरसी संतोष शर्मा को जानकारी दी थी।
खबरें और भी हैं...