पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • MANDLESHWAR News Mp News Wheat Trucks Parked Outside The House At Night Not Found In The Morning

गेहूं से भरा ट्रक रात में घर के बाहर खड़ा किया, सुबह नहीं मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महेश्वर | काकड़दा में एक व्यक्ति ने गेहूं से भरे ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में ड्राइवर अयूब पिता शहाबुद्दीन लोहार (38 वर्ष) ने चौकी प्रभारी को बताया कि रविवार को बदनावर से गेहूं का ट्रक भरकर निमरानी ला रहा था, जिसमें साढ़े 19 टन गेहूं भरा हुआ था। सोमवार की रात 3 बजे ग्राम काकड़दा आया और ट्रक को रोड पर घर के सामने खड़ा करके सोने चला गया। इसके बाद पिता शहाबुद्दीन लोहार सुबह 5 बजे नमाज के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि ट्रक यहां पर नहीं है। आसपास तलाश की, लेकिन ट्रक नहीं मिला। ट्रक एवं माल की कीमत 11 लाख रुपए है। चौकी प्रभारी रामकिशोर शुक्ला ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी हाकम सिंह पंवार ने बताया कि ट्रक चोरी के संबंध में ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी।
खबरें और भी हैं...