पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला शक्ति को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लायंस क्लब सनावद सिटी गवर्नर अजय सिंह सेंगर ने अधिकारिक यात्रा की। गुरदीप सिंह भाटिया व मुकेश जैनकी सदभावना यात्रा का आयोजन किया। यात्रा के दौरान सेव द अर्थ वाक्य के साथ पौधारोपण कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मानव सेवा के लिए समर्पित सिस्टर नव्या बड़वाह व सिस्टर ग्रेस लेप्रोसी सेंटर सनावद का सम्मान किया। क्लब की महिला शक्ति को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गवर्नर ने संबोधित करते हुए कहा त्वरित राहत की अपेक्षा जरूरतमंदों की शिक्षा व्यवस्था का जिम्मा उठाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के प्रयास किए जाएं। गवर्नर ने लायंस क्लब सनावद सिटी के किए गए सेवा कार्यों पर हर्ष जताते हुए सचिव जाकिर हुसैन अमि, शांतिलाल, ममता चौधरी, कमल पटेल, श्रेया चौधरी, श्याम महाजन व अन्य पदाधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट मल्टीपल व इंटरनेशनल की पिन से सम्मानित किया। इस दौरान रमाकांत गीते, संजय आर्य, संगीता देसाई, हुस्ना अमि व अन्य मौजूद थे।

पौधारोपण करते सदस्य।
खबरें और भी हैं...