पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने सूखे रंगों से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में करीब 35 स्थानों पर हुआ होलिका दहन

नगर सहित अंचल में होली का पर्व लोगों ने मंगलवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गुलाल से सुखी होली खेली। वहीं शोक संताप्त परिवारों के यहां पर पहुंचकर रंग गुलाल किया। शहर में लोगों ने सुखी होली खेलकर पानी बचाने का संदेश भी दिया।

होलिका दहन के बाद ही शहर में रंग गुलाल के रूप में खुशियां छाने लगी। एक तरफ युवाओं की टोली होली के रंग में दिखाई दी तो दूसरी ओर महिलाओं ने भी पर्व पर एक-दूसरे को सेल्फी के साथ शुभकामनाएं दी। छोटे बच्चों के साथ बड़ों ने भी रंगों के त्योहार पर अपनी दोस्तों को स्नेह का रंग लगाया। धुलेंडी के एक दिन पहले महिलाओं ने होलिका दहन के स्थान पर पहुंचकर होली की पूजा अर्चना की। मंगलवार अलसुबह समितियों ने करीब 35 जगह होलिका दहन किया। समाजसेवी शकुंतला शर्मा ने बताया पहले होली के दौरान पानी की बर्बादी होती थी लेकिन अब लोग सुखी होली खेलना पसंद करते हैं। जिसके चलते पानी की बचत होती है। लोग धीरे-धीरे अब गुलाल से होली खेलने की परंपरा को अपनाने लगे हैं। पर्व के दौरान पूनम शर्मा, दुर्गा पटेल, अंकिता त्रिवेदी, प्रियंका दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

व्यवस्था : प्रशासन रहा पूरी तरह से मुस्तैद

नगर में होली का पर्व पूर्ण रूप से शांति पूर्वक मनाया जाए। इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया रात के समय जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं कर सके। दिनभर भी पुलिस ने मुख्य चौराहे पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

सूखे रंगों से होली खेलती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...