पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KHAMKHEDA News Mp News World Consumer Day Today Officers Will Make Consumers Aware

विश्व उपभोक्ता दिवस आज : उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे अफसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरगोन | विश्व उपभोक्ता दिवस पर रविवार को भगवानपुरा के एक निजी होटल में कार्यक्रम होगा। यहां खाद्य विभाग के अफसरों लोगों को जागरूक करेंगे। खाद्य अधिकारी श्रीमती नुजहत बकाई ने बताया कि कार्यक्रम में ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग, मोबाइल सेवाएं व अन्य विषयों पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही पैम्पलैट का वितरण भी किया जाएगा। साल में एक ही बार करते हैं जागरूक खाद्य विभाग, नापतौल विभाग सालभर में एक ही दिन में जागरुकता करते हैं, क्योंकि अन्य दिनों में दुकानों व व्यापारियों की जांच पड़ताल नहीं होती है। इसके चलते उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी व ठगी बढ़ती है। लोगों को अपने अधिकारियों की जानकारियां नहीं दी जाती है।
खबरें और भी हैं...