- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News 12th Mathematics Paper Two Copy In Excellent And One Copy Made In Dvm
12वीं गणित का पेपर : उत्कृष्ट में दो व डीवीएम में एक नकल प्रकरण बना
माशिमं की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। गुरुवार को गणित का पेपर था। इस दौरान सघन चेकिंग के दौरान सीईओ जिला पंचायत ऋषभ गुप्ता की टीम ने नकल प्रकरण बनाए। इस दौरान उत्कृष्ट स्कूल मंदसौर में 2 नकल प्रकरण एवं दशपुर विद्या मंदिर में एक नकल प्रकरण बना। साथ ही पूर्व में श्रीराम उत्कृष्ट हासे सीतामऊ में 1 नकल प्रकरण बना था। इस पर केंद्राध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इसी तरह आदर्श हासे सीतामऊ में 6 नकल प्रकरण बनने पर केंद्राध्यक्ष को हटाया।