- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News 21 Years Ago Shops Given To Florists Some Sold Some Rented And Then Put Counters
21 साल पहले फूलवालों को दीं दुकानें, कुछ ने बेचीं, कुछ ने किराये पर देकर फिर लगाए काउंटर
शहर में ठेला, गुमटी व्यवसायियों द्वारा कब्जा करना व बाद में उचित जगह मांगना कारोबार बन गया है। 21 साल पहले शहर के नेहरू बस स्टैंड पर नपा ने 7 फूल व्यवसायियों को हटाकर नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स में दुकानें दीं। कुछ फूल व्यवसायियों ने अपनी दुकानें लाखों में बेच दीं तो कुछ ने अन्य व्यापारियों को किराये पर दे दी। सभी फूल व्यवसायी वापस बाहर सड़क पर छोटी-छोटी दुकानें लगा कर बैठे हैं। इनमेंे से कुछ की गांधी चौराहा पर भी दुकानें हैं। मामले में यातायात विभाग ने नपा से चर्चा कर कार्रवाई की तैयारी कर ली। वहीं शहर के फल व सब्जी वालों की समस्या खत्म करने के लिए जगह का चयन किया जा रहा है।
नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या के बाद शहर में अवैध गुमटियों का कारोबार सामने आया। गरीबों की आड़ में कई असामाजिक तत्व इस तरह का लाभ लेते हैं। इसी तरह का मामला हाल ही में नेहरू बस स्टैंड पर फूल व्यवसायियों का सामने आया। नपा ने 21 साल पहले बगीचे में फूल का व्यापार करने वाले 6 से 7 लोगों को हटाकर नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स में कम दरों पर दुकानें उपलब्ध कराईं। इनकी रजिस्ट्री में भी इसका उल्लेख किया गया कि यह बाहर व्यवसाय नहीं करेंगे। हालत यह है कि जिन व्यापारियों को नपा ने दुकानें दी उसमें से प्रकाश माली ने अपनी दुकान करीब 12 साल पहले मस्ताना चाट सेंटर वाले को बेच दी। अब वही फूल व्यवसायी उसी दुकान के बाहर काउंटर लगाकर व्यापार कर रहा है। नपा हटाने जाएगी तो इन्हें दूसरी जगह देने की मांग उठेगी। यही नहीं इनके साथ रिश्तेदार व परिजन भी दुकान लगाने लगे हैं। 21 साल में फूलों की 7 दुकानों की जगह 20 से ज्यादा दुकानें हो गई हैं।
सभी को नोटिस देकर समय देंगे, फिर करेंगे कार्रवाई
धनंजय शर्मा, यातायात प्रभारी, मंदसाैर
पार्किंग नहीं करने देते हैं फूल वाले, आए दिन होते हैं विवाद
दो-तीन दिन पहले यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा नपाध्यक्ष राम कोटवानी के साथ मौके पर पहुंचे। यहां काॅम्प्लेक्स के पंकज जैन, गोपाल मराठा, सतीश नामदेव, गोकुल जैन, नरेंद्र राठौर सहित 40 से अधिक व्यापारियों ने नपा व यातायात के सामने समस्या रखी। फूलवाले व्यवसायियों को भी वाहन पार्क नहीं करने देते हैं। जबकि कॉम्प्लेक्स के बाहर 125 बॉय 25 फीट की जगह पार्किंग के लिए है। जहां फूल वाले बैठते हैं।
कई की गांधी चौराहा पर भी दुकानें
कॉम्प्लेक्स व्यापारियों के अनुसार इन फूलवालों में कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने यहां तो दुकान लगा ही रही रखी है साथ में गांधी चौराहा पर भी रोड पर फूल की दुकानें लगा रखी हैं। एक पर बेटा तो दूसरी पर पिता बैठता है।
नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स में दुकानें देने के बाद भी बाहर अतिक्रमण कर यातायात को बाधित कर रहे फूल व्यवसायी।