पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News 39recognize The Powers Inside You And Participate In Development39

‘अपने अंदर की शक्तियों को पहचान कर विकास में सहभागिता निभाएं’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आत्म कल्याण भवन पर समारोह आयोजित किया। ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन ने कहा कि महिलाएं अपने अंदर की शक्तियों को पहचानें।

अतिथियों ने कहा कि नारी दिव्यता, शालीनता एवं मर्यादा की प्रतिमूर्ति थी, लेकिन विकारों के वश में होकर नारी लाचार हो गई। ऐसे में परम पिता परमात्मा वर्तमान समय में राजयोग द्वारा नारी सशक्तिकरण करते हैं एवं नारी को शिव शक्ति बताकर वह लक्ष्मी, सरस्वती एवं दुर्गा आदि की प्रतिमूर्ति बनाते हैं। नारी कल्याणकारी है, नारी के अनेक रूप हैं, वह करुणा, ममता सब में श्रेष्ठ हैं। इस दौरान आयोजित भजन प्रतियोगिता में रेखा सोनी, तात्कालिक भाषण में मोनिका राय एवं फेंसी ड्रेस में उमा राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कृत किया। लकी वूमन ड्रा का कूपन समायरा ऐरेन ने निकाला। ड्रा में रेखा सोनी ने विजेता रही। निवेदिता नाहर, बिंदु चंद्रे, चित्रा मंडलोई, ललिता मेहता, अंजू तिवारी, सुशीला सैनी, कविता लालवानी, प्रभा बैरागी, श्वेता गंगवाल सहित अन्य मौजूद रहीं।

समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
खबरें और भी हैं...