- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News 39sit Prahlada By Killing Hiranyakashipu Sitting In The Mind39
‘मन में बैठे हिरण्यकश्यपु को मारकर प्रहलाद को बैठाएं’
मंदसौर | जिला धार्मिक उत्सव समिति ने भारत की सनातन संस्कृति तथा आदर्श परंपरा को कायम रखने के उद्देश्य से संतों के सान्निध्य में गांधी चौराहा स्थित शिक्षा विभाग प्रांगण में पशुपतिनाथ के बटूकों द्वारा वैदिक विधि विधान से श्रेष्ठ होलिका दहन किया। होलिका कंडों से स्थापित की तथा वायरस से वातावरण को मुक्त रखने के लिए होलिका में कपूर, लोंग डाले गए।
संत निर्मल चैतन्य महाराज ने होलिका पर्व को लेकर कहा कि वर्तमान संदर्भ में समाज में जहां भी मन में परस्पर राग, द्वेष, भेदभाव रूपी हिरण्यकश्यपु असुर समां गया है, उसको निकालकर समता, प्रेम, सद्भाव रूपी सुर (देवता) प्रहलाद को स्थापित करना होगा। मणि महेश चैतन्यजी महाराज ने प्राचीन परंपरा अनुसार सनातन हिंदू पर्वों को मनाने के लिए जिला धार्मिक उत्सव समिति की सराहना की। समिति द्वारा महावीर फतेह करे सेवा संस्था को धुलेंडी गेर के लिए 5 क्विंटल गुलाल दी। समिति के अध्यक्ष विनोद मेहता, गोपालसिंह राजावत मदनलाल राठौर, अर्जुनसिंह राठौर, रमेशचंद्र चंद्रे, बीएस सिसौदिया, राजेश चौहान, सूरजमल अग्रवाल, एमपीसिंह परिहार, धीरेंद्र त्रिवेदी, राजेंद्र चाष्टा, कन्हैयालाल सोनगरा, बंशीलाल टांक सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।