- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News 40 Quintal Gulal To Mangee Panchami Will Fly Up To 50 Feet
40 क्विंटल गुलाल से मनेगी पंचमी, 50 फीट ऊपर तक उड़ेगा
शहर मंे 13 साल से समरसता मंच पंचमी पर सामूहिक गेर निकला रहा है। पहली बार इंदौर से 50 फीट ऊपर गुलाल उड़ाने के लिए कंप्रेशर मशीन मंगाई जा रही है। साथ ही गेर में 10 प्रकार के 40 क्विंटल गुलाल से सामाजिक सद्भाव का रंग बिखरेंगे। 20 बाय 100 के मंच पर 154 समाज के प्रतिनिधि बैठकर समरसता का संदेश देंगे। आयोजन को लेकर एक सप्ताह से घर-घर जाकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं।
सर्वसमाज को एक सूत्र में पिराेने के लिए 13 साल पहले 8 लोगों ने समरसता मंच की शुरुआत की। प्रतिवर्ष पंचमी पर गेर निकालना शुरू किया। समय के साथ समाज के लाेग जुड़ते गए। अब एक मंच पर 154 समाज के प्रतिनिधि एक साथ बैठकर त्योहार मनाते हैं। शनिवार को आयोजित होने वाली पंचमी की गेर के लिए एक सप्ताह से सदस्य घर-घर जाकर पंचमी पर त्योहार मनाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मंच के संयोजक जितेंद्र गेहलोद ने बताया इस बार मंच पर सभी समाजों के प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। बस स्टैंड से गेर शुरू होगी, जिसमें पहली बार गुलाल उड़ाने वाला कंप्रेशर मंगवाया जा रहा है। साथ ही फूल उड़ाने की तोप, राधाकृष्ण की झांकी, बैंड एवं 11 ढाेल गेर का आकर्षण रहेंगे।
यह रहेगा रूट
सुबह 9 बजे बस स्टैंड पर सभी समाजों के प्रतिनिधियों के सम्मान के बाद गेर निकलेगी। यह भारतमाता चौराहा, कालाखेत, शुक्ला चौक, गणपति चौक, बड़ाचौक, धानमंडी होते हुए आजाद चौक पहुंचेगी जहां पर समापन होगा।
समरसता मंच के विनोद मेहता ने बताया देश मे चल रही सीएए-एनआरसी की भ्रांतियों को लेकर हम मुख्य मंच पर बने फ्लैक्स के द्वारा समर्थन दिखाएंगे। गेर 4 घंटे में 4 किमी का सफर तय करेगी। मार्ग में राधा-कृष्ण के जगह-जगह पर होली नृत्य होंगे। साथ ही प्राकृतिक रंगों के साथ हर्बल गुलाल का प्रयोग किया जाएगा।
मंच पर नजर आएगा सीएए-एनआरसी का समर्थन