नगर और अंचल में दबिश देकर 5 बदमाशों को पकड़ा
पिपलियामंडी | नगर सहित अंचल में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा कसना जारी है। दूसरे दिन भी शुक्रवार को पुलिस ने नगर के साथ ही काचरिया चंद्रावत व बोतलगंज गांव में दबिश देकर अपराधी प्रवृत्ति के पांच बदमाशों को हिरासत में लिया। टीआई भुवानसिंह गौरे ने बताया इन अपराधियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।