- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News 69 Committees Will Purchase Wheat From 25 March To 22 May
25 मार्च से 22 मई तक गेहूं खरीदी करेंगी 69 समितियां
जिला उपार्जन समिति 2020-21 ने गेहूं खरीदी के लिए 69 समितियों को नियुक्त किया है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि मंदसौर तहसील में 11, दलौदा में 8, मल्हारगढ़ में 12, सीतामऊ में 13, सुवासरा में 6, शामगढ़ में 7, गरोठ में 6 अाैर भानपुरा तहसील में 6 समितियों को नियुक्त किया है। ये रबी विपणन वर्ष 2020-21 की 25 मार्च तक 22 मई तक शासन द्वारा निर्धारित दर व प्रकिया अनुसार खरीदी करेंगी। किसी भी उपार्जन समिति द्वारा नीति उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। समितियां खरीदी पूर्व कम्प्यूटर ऑपरेटर,
कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं उपार्जन नीति अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य करना सुनिश्चित करें। जिले के लिए मार्कफेड को उपार्जन एजेंसी नियुक्त किया है।