हादसा : डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
डंपर की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मेला ग्राउंड के पास कॉलोनी का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार सुबह 5.30 बजे वहां समतलीकरण किया जा रहा था। इसी दौरान वहां काम कर रहा मजदूर पाडला डग निवासी धीरपसिंह पिता रतनसिंह (28) डंपर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। एसआई समरथ सिनम ने बताया मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।