पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Piplia News Mp News Accused Of Cheating On Scindia Family Congress Burnt Effigy

सिंधिया खानदान पर लगाया धोखे का आरोप, कांग्रेस ने फूंका पुतला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आजादी के पहले भी सिंधिया खानदान ने झांसी की रानी के साथ धोखा किया था। इस कारण 1857 में देश आजाद नहीं हो पाया। 1967 में उनकी दादीजी ने कांग्रेस से गद्दारी की और सरकार गिराई। इसी तरह की गद्दारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस से की है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

यह बात प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद्र ने शनिवार को यहां गांधी चौराहे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतना दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेसजन ने सिंधिया का पुतला फंूकने के बाद नारेबाजी भी की। प्रदेश प्रतिनिधि मोहनलाल गुप्ता, अशोक खींची, भूपेंद्र महावर, भगतराम डाबी, मानसिंह चौहान, रामप्रसाद फरक्या, सरफराज मेव, अनिल उस्ताद, बाबूलाल पंवार, मनीष धनोतिया सहित अन्य मौजूद थे।

सिंधिया खानदान पर आरोप लगाने के बाद ज्योतिरादित्य का पुतला कांग्रेस ने फूंका।
खबरें और भी हैं...