- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Administration In Awe Of Crisis Government Scindia39s Use Of Fire Ball To Extinguish Effigy It Also Fails
संकट की सरकार से खौफ में प्रशासन : सिंधिया का पुतला बुझाने के लिए पहली बार फायर बाॅल का उपयोग, वह भी हो गई फेल
_photocaption_मंदसौर | पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके विरोध स्वरूप शुक्रवार को शाम 4 बजे जिला कांग्रेस ने गांधी चौराहे पर सिंधिया का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिंधिया व भाजपा विरोधी नारे भी लगाए। संकट की सरकार से खौफ खाई पुलिस ने सिंधिया का पुतला बुझाने के लिए नई तकनीक अपनाई। पुलिस अधिकारियों द्वारा पहली बार पुतले पर फायर बाॅल का प्रयोग किया, पुतला नहीं बुझा तो सीजफायर से कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने नहीं बुझाने दिया। इसके बाद फायर फायटर से पुतला बुझाया। पूर्व नपाध्यक्ष हनीफ शेख, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुनील बसेर, मनजीतसिंह मनी, दलौदा सरपंच विपिन जैन, सुरेंद्र कुमावत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।*photocaption*