पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उल्लेखनीय कार्य करने के लिए भानपुरा शाखा सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_शामगढ़ | भारत विकास परिषद की वार्षिक बैठक में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए भाविप की भानपुरा शाखा को सम्मानित किया गया। व्यवस्थापक अतुल चौरड़िया ने बताया शामगढ़ शाखा में बैठक हुई। अध्यक्षता भाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सुनील सिंहल व सचिव प्रदीप चोपड़ा थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मा ने भानपुरा शाखा को उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र व शील्ड प्रदान की। इसमें भानपुरा शाखा द्वारा कई स्वास्थ्य शिविर, जल कुटीर योजना चलाने व ट्राइसिकिल भेंट करने पर शाखा को सम्मानित किया। भानपुरा रोगी कल्याण समिति की सदस्य प्रतिभा मेड़तवाल, भाविप अध्यक्ष प्रदीप जैन, सुरेश सेठिया, सुरेंद्र मेड़तवाल, प्रियांशी जैन, पुष्पा मित्तल सहित अन्य को सम्मानित किया।
*photocaption*
खबरें और भी हैं...