- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Cattle Roam On Railway Platform Number 2 And 3 Passengers Are Not Getting Facilities
रेलवे प्लेटफाॅर्म नंबर 2 व 3 पर घूमते हैं मवेशी, यात्रियों के नहीं मिल रही सुविधा
पश्चिम रेलवे का सबसे बड़ा और मंदसौर जिले का सबसे प्रमुख शामगढ़ रेलवे स्टेशन है। यहां से दिल्ली-मुंबई के बीच 30 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन होता है। इस लिहाज से रोज हजारों लाेग स्टेशन से यात्रा करते हैं। रेलवे प्लेटफाॅर्म नंबर 1, 2 एवं 3 पर जहां यात्रियों की सुविधा कम है, वहीं मवेशियाें का प्लेटफाॅर्म पर घूमना अब तो आमबात है। प्लेटफाॅर्म पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आवारा पशु नहीं आएं ऐसी कोई व्यवस्था रेलवे द्वारा नहीं की गई है। इसके कारण यह आवारा पशु आए दिन ट्रेनों के समीप तक पहुंच जाते हैं। इसके कारण कई बार ट्रेनें लेट भी हुई हैं। रेलवे के अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं। स्टेशन अधीक्षक मोहनलाल मीणा ने बताया आवारा पशुओं की समस्या कई दिनों से चल रही है। इसको लेकर संबंधित रेलवे विभाग को कई बार पत्र जारी कर दिया है। अभी तक जहां जालिया टूटी हुई हैं, वहां सुधारने का कार्य अब तक नहीं हुआ। इसके कारण आवारा पशु झाड़ियों में से निकलकर स्टेशन प्लेटफाॅर्म तक आ रहे हैं। इन्हें राेकने के लिए प्रयास जारी हैं।
इस तरह प्लेटफाॅर्म पर मवेशी घूमते रहते हैं।