- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Cervical Cancer Is Killing One Every 8 Minutes Women Should Be Tested On Time Dr Rathore
सर्वाइकल कैंसर हर 8 मिनट में एक की जान ले रहा है, महिलाएं समय पर जांच कराएं : डॉ. राठौर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर सहित अंचल में कार्यशाला एवं जागरुकता कार्यक्रम हुए। नपा में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया वहीं कृषि विज्ञान केंद्र पर सांसद, विधायक की अध्यक्षता में महिलाओं को कृषि संंबंधी जानकारियां दी गईं। इधर, कुशाभाऊ ऑडिटोरियम में सिद्धि विनायक हाॅस्पिटल ने कार्यशाला की। समाज की प्रेरणा बनी महिलाओं का सम्मान किया। 51 संस्थाओं ने भागीदारी की।
यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ. मिशिका राठौर भोज ने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। सर्वाइकल कैंसर का है। यह हर 8 मिनट में एक जान लेता है इसलिए समय पर जांच कराएं।
बालिकाओं को दिया स्वच्छता का संदेश : विकल्प सामाजिक संस्था चाइल्ड लाइन ने अपना घर की बालिकाओं के साथ महिला दिवस मनाया। बालिकाओं को स्वच्छ मन, स्वच्छ शरीर तथा सदैव अच्छे दोस्त की संगत करने की सलाह दी। बुराई से दूर रहकर दिमाग को स्वच्छ रखने, स्वच्छता को जीवन में अपनाना और आलस्य से दूर रहकर शिक्षा प्राप्त करके बालिकाओं को लक्ष्य प्राप्त करने को कहा। मोनिका वरुण, दीपक कुमार, राहुल भट्ट, दीपक डांगी, रीना दुबेला आदि मौजूद थे।
मजदूर महिला ने गोद लेकर बेटी का किया भरण-पोषण, मिला सम्मान
मंदसौर | संगिनी कलचुरी क्लब ने समाज की श्यामा चौधरी का सम्मान साड़ी और श्रीफल देकर किया। वे आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने पर भी एक गरीब मजदूर परिवार की बेटी को गोद लेकर उसका पालन पोषण कर कर रही हैं। यह हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज भी शिक्षा की कमी के कारण लोग बेटियों की हत्या कर रहे हैं। श्यामा ने खुद मजदूरी करते हुए एक बेटी का भरण-पोषण किया। साथ ही क्लब द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया। होली के भजनों और गीतों पर फाग महोत्सव मनाया। र|ा बसेर, मधु बसेर, रक्षा बसेर, रेखा बसेर, सरिता नागदा, संगीता चौधरी, विनीता बसेर, स्नेहा जायसवाल, ज्योति जयसवाल, राखी बसेर, प्रिया बसेर, मधु चौधरी, रानू चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।
महिलाएं भी प्रेरित होकर जरूरतमंदों की मदद करें : गरोठ | फ्रेंड्स लायनेस क्लब ने महिला दिवस पर तहसीलदार रश्मि श्रीवास्तव और क्लब की सदस्य नूतन बाठिया व करुणा डपकरा का सम्मान किया। तहसीलदार श्रीवास्तव मां, बेटी, प|ी की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ शासकीय विभाग में ड्यूटी निभाते हुए महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। साथ ही उन महिलाओं का भी महिला दिवस पर सम्मान किया गया जो घर गृहस्थी की जिम्मेदारियों के बावजूद जरूरतमंदों की मदद कर रही है। जक्लब की ललिता, आशा गुप्ता, मुन्नी डपकरा, रजनी मिश्रा, पद्मा र|ावत, मनीषा चाैधरी, सचिव अनिता दानगढ़, मीना पंजाबी सहित अन्य मौजूद थे।
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित सेमिनार में सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक यशपासिंह सिसौदिया ने सम्मानित किया।
महिलाएं अधिकार और अपना हक पाने आगे आएं
शामगढ़ | ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम किया गया। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक दीपमाला ठाकुर ने कहा कि समाज के विकास के लिए अच्छे प्रयास कर रही महिलाओं को प्रेरित करना होगा। ताकि महिलाएं अपने हक एवं अधिकार को प्राप्त करने के लिए आगे आएं। चंदवासा चौकी प्रभारी इंदु हिवने, उषा बहन, दर्शना मनोचा सहित अन्य मौजूद थे।
महिला दिवस पर नैपकिन बांटे, किया जागरूक
भानपुरा | लायंस महिला क्लब द्वारा रेवा उद्यान में क्षेत्र की मजदूरी करने वाली श्रमिक महिलाओं को एकत्र कर सैनेटरी नैपकिन बांटे। उपाध्यक्ष प्रतिभा मेड़तवाल ने बताया क्षेत्र की बस्तियों से आई इन महिलाओं को नैपकिन की महत्ता बताते हुए इसके उपयोग करने से संक्रमण व हानिकारक बीमारियों से बचाव के बारे में भी समझाया। क्लब अध्यक्ष प्रभा काला, सचिव रेखा काला, इंदू गुप्ता, प्रियंका जैन, सुनीता विजयवर्गीय, सुषमा फरक्या सहित अन्य मौजूद थे।