- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News City Traffic Responsible For 25 Officers Jawans Out Of 57 Now 6 More
57 में से 25 अधिकारी-जवानों के जिम्मे शहर का यातायात, अब 6 अाैर मिले
शहर में डेढ़ लाख की जनसंख्या के हिसाब से यातायात विभाग में 57 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 25 अधिकारी-जवान ही पदस्थ हैं। 7 साल बाद विभाग को 6 जवान अाैर मिले हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
आरटीओ के अनुसार शहर में 15 हजार से अधिक दोपहिया एवं 2800 चार पहिया वाहन हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों से करीब 5 हजार वाहन राेज आते-जाते हैं। एेसे में यातायात के लिए 57 पद स्वीकृत कर रखे हैं। यातायात प्रभारी
धनंजय शर्मा ने बताया शहर के मुख्य चौराहे व आबादी वाले क्षेत्र अधिक होने से जवान कम पड़ते हैं। इनकी ड्यूटी को समय-समय पर बदलकर व्यवस्था को देखा जाता है। 6 नए आरक्षक मिलने के बाद व्यवस्था में सुधार आएगा।
यहां रहता है यातायात का दबाव
श्रीकोल्ड चौराहा, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, आजाद चौक, सम्राट मार्केट, प्रतापगढ़ पुलिया, पुलिस पेट्रोल पंप, संजीत मार्ग के अलावा वाहन चेकिंग की दो पार्टियां, वन-वे व्यवस्था के पाइंट पर भी जवानों को लगाना होता है।