पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News Cleanliness Done Around Water Tank Now Nap Will Plantation

पानी टंकी के आसपास करवाई सफाई, अब नप करेगी पौधरोपण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुकड़ेश्वर | नगर में पेयजल सप्लाई के लिए सबसे पुरानी पानी की टंकी मालवीय मोहल्ला में है। नगरपरिषद द्वारा टंकी के रख-रखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता। कई जगह से जर्जर होने के साथ आस-पास गाजर घास उगने सहित गंदगी फैली हुई है। इसे लेकर भास्कर ने खबर प्रकाशित की तो नप की नींद खुली और सफाई करने के साथ मुर्रम बिछाई।

टंकी के आस-पास गंदगी होने के बावजूद नप के जिम्मेदार रहवासियों परेशानी दूर करने पर ध्यान नहीं दे रहे थे। इसको लेकर भास्कर में खबर प्रकाशित हुई तो नगर परिषद के अधिकारी जागे और कर्मचारियों को भेजकर गाजर घास हटवा कर मैदान काे समतलीकरण करने के साथ ही मिट्टी से भराव कराया। सीएमओ केएल सूर्यवंशी ने बताया कि पौधरोपण कर बगीचा विकसित करेंगे।

टंकी के आस-पास सफाई कर समतलीकरण किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...