पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News Completion Of 10 Days Training Of Tractor And Machinery Maintenance

ट्रैक्टर व मशीनरी रखरखाव के 10 दिनी प्रशिक्षण का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा नवयुवकों को स्वरोजगार के लिए ट्रैक्टर एवं मशीनरी का रखरखाव एवं मरम्मत विषय पर 10 दिनी व्यावसायिक प्रशिक्षण हुआ। इसके अंतर्गत 25 ग्रामीण नवयुवकों को प्रशिक्षण दिया। इसका उद्देश्य यह रहा कि ट्रैक्टर एवं मशीनरी संबंधी छोटी-छोटी मरम्मत का कार्य गांव स्तर पर किया जा सके। साथ ही नवयुवक स्वरोजगार शुरू कर सकें। उद्यानिकी महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डाॅ. जी.पी.एस. राठौड़ ने नवयुवकों को इस विषय पर मार्गदर्शन दिया कि किस प्रकार इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान द्वारा गांव स्तर पर स्वरोजगार का सृजन किया जा सकता है। मुख्य प्रशिक्षक डाॅ. राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान नवयुवकों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। उनको ट्रैक्टर शोरूम एवं स्थानीय गैराज का भ्रमण भी कराया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डाॅ. जी.एस. चुंडावत ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण पुनरावलोकन एवं प्रमाण-पत्र वितरण किया।

खबरें और भी हैं...