कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का पुतला फूंका
_photocaption_मल्हारगढ़ | ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर मप्र कांग्रेस महासचिव श्यामलाल जोकचंद व कमलेश पटेल के नेतृत्व में गाडगिल चौराहा बस स्टैंड पर उनका पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। जोकचंद ने कहा कि सिंंिधया ने कांग्रेस के पीठ मे छुरा घोपा है। यह वही सिंधिया हैं जो मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान पांच किसानों की गोली मारकर हत्या करने पर शिवराज सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे थे। इसका बदला मप्र का किसान व आमजन समय आने पर लेगा।*photocaption*