- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Councilors Met To Give Momentum To City Development Works
नगर विकास कार्यों को गति देने लिए पार्षदों की बैठक ली
नपाध्यक्ष राम कोटवानी ने नगर विकास को गति देने के लिए भाजपा पार्षदों की बैठक ली। पार्षदों ने अपने वार्डों के विकास के संबंध में चर्चा की। नपाध्यक्ष ने पार्षदों को लंबित कार्यों से अवगत कराया। उन निर्माण कार्यों को तेजी से कराने की बात कही। इनके अतिरिक्त जो भी विकास कार्य किए जाने हैं यदि उसके लिए पत्र नहीं दिया तो पत्र दें। वहीं इंजीनियरों को 26 मार्च तक सभी के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। काम में
लापरवाही पर कार्रवाई की
चेतावनी भी दी। नपा उपाध्यक्ष सुनील जैन, पार्षद यशवंत भावसार, सुनीता भांभी, लिखिता गौड़, निरांत बग्गा, आजाददेवी कोठारी, दीपिका जैन, नरेंद्र बारिया, विनोद डगवार आदि मौजूद थे।