- Hindi News
- National
- Piplia News Mp News Decided To Leave Western Civilization And Celebrate Birthday With Sanatan Culture
पश्चिमी सभ्यता छोड़ सनातन संस्कृति से जन्मदिन मनाने का लिया निर्णय
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पश्चिमी सभ्यता छोड़ सनातन संस्कृति, सभ्यता से मनाने का निर्णय लिया।
काचरिया चंद्रावत में बालाजी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड मंत्री नीलेश जैन ने बताया आज के युवा संस्कृति को भूलकर पश्चिमी सभ्यता में जलती मोमबत्ती बुझाना, चाकू से स्वयं के नाम के लिखे केक को काटना, मुंह पर केक का क्रीम लगाना आदि प्रकार से जन्मदिन मनाते हैं। इसका बहिष्कार कर बंद कर जन्मदिन पर बड़ों का आशीर्वाद लेकर, मंदिर, गोशाला आदि सामाजिक कार्य व गरीबों को दान कर जन्मदिन मनाए। अभिषेक वैष्णव, प्रकाशदास, दिनेश मालवीय, विकास धनगर, रामदेव सोलंकी, पुष्कर धनगर, केसरीमल पाटीदार, दिनेश गुर्जर, मुकेश धनगर, पवनदेव मुरारी, बलराम बैरागी, भेरूलाल धनगर, कन्हैयालाल धनगर सहित अन्य मौजूद थे।