रंगपंचमी का अवकाश घोषित करने की मांग
मंदसौर | प्रति वर्ष रंगपंचमी का स्थानीय अवकाश जिला प्रशासन घोषित करता है। इस बार अवकाश को घोषित नहीं किया है। मप्र शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव अखिलेश मेहता ने बताया कि रंगपंचमी जिले में धूमधाम से मनाई जाती हैं। इस दिन विद्यालयों में छात्र उपस्थिति शून्य रहती है। परिवहन के साधन उपलब्ध नहीं रहते हैं। ऐसी स्थिति में स्थानीय अवकाश ना होना चिंताजनक है। मप्र शिक्षक संघ शुरू से ही शिक्षकों के लिए अलग से स्थानीय अवकाश की मांग करता आया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के प्रस्ताव पर अवकाश स्वीकृत करने से इन अवकाशों का शिक्षा विभाग के लिए कोई अर्थ नहीं होता है। अतः जिला प्रशासन से मांग है कि कोई अन्य अवकाश निरस्त कर रंगपंचमी का स्थानीय अवकाश स्वीकृत करें।