पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News District At Number Four In The State With 80 Target In Pm Housing

पीएम आवास में 80 फीसदी लक्ष्यपूर्ति के साथ जिला प्रदेश में चौथे नंबर पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

7676 लोगों को योजना के लिए राशि जारी की

पक्का घर बनाने के लिए पात्र लोगों को पीएम आवास योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए दिए जाते हैं। जिले में कुल 7676 लोगों को
योजना के लिए राशि जारी हो चुकी है। इसमें से 6009 ने मकान निर्माण पूरा कर लिया है। इन्हें शासन द्वारा चौथी किस्त का भुगतान भी कर दिया गया है।

पीएम आवास योजना के जिला नोडल अधिकारी विनोद विजयवर्गीय ने बताया कि योजना के तहत प्रगति रिपोर्ट हाल में प्रदेश शासन ने जारी की है। इसमें मंदसौर प्रदेश में चौथे नंबर पर है। जिले में स्वीकृत आवासों में से 80 फीसदी का काम पूर्ण हो गया है। पहले स्थान पर सीहोर, इसके बाद दतिया व खंडवा हैं। इसी प्रगति रिपोर्ट के आधार पर पिछले साल वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ जिले की मल्हारगढ़ और
सीतामऊ जनपद प्रदेश स्तर पर सम्मानित हो चुकी है। दोनों जनपदों को 2-2 लाख रुपए नगद पुरूस्कार स्वरूप दिए थे।

पीएम आवास योजना के तहत जनपदवार स्थिति

जनपद स्वीकृत पूर्ण

भानपुरा 1391 833

गरोठ 1540 1220

मल्हारगढ़ 1379 1203

मंदसौर 667 594

सीतामऊ 2699 2155

पर सम्मानित हो चुकी है। दोनों जनपदों को 2-2 लाख रुपए नगद पुरूस्कार स्वरूप दिए थे।


खबरें और भी हैं...