- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Find A Means Of Making The New Generation Aware Of The Customs
ढूंढ नई पीढ़ी को रीति-रिवाजों से अवगत कराने का माध्यम
समारोह में नवजात बच्चों एवं नवयुगल का तिलक व पुष्पहार से किया सम्मान।
मंदसौर | अग्रवाल समाज देशी पंचायत द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन नरसिंहपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन मांगलिक भवन में किया गया। समारोह में नवजात बच्चों एवं नवयुगल का तिलक व पुष्पहार से सम्मान किया गया।
समाज अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि होली मनाने की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। इस दिन एक-दूसरे को तथा अजनबी व्यक्ति को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी जाती हैं। रंगो के त्योहार पर अग्रवाल समाज की अपनी परंपरा है। उसी का निर्वहन करते हुए समाजजन एक साथ सपरिवार एकत्रित होकर ढूंढ का सामूहिक उत्सव मनाते हैं। अग्रवाल ने कहा कि इस परंपरा के पीछे समाज के वरिष्ठजनों का उद्देश्य था कि नई पीढ़ी को समाज के रीति रिवाजों से अवगत कराया जाएं। इसलिए आज भी इस परंपरा का निर्वहन निरंतर किया जा रहा है।
समाज के संयोजक नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज का लंबा इतिहास रहा है। महाराजा अग्रसेनजी के सिद्धांतों एवं उनके बताए हुए मार्ग पर आज समाज का हर व्यक्ति चल रहा है। । समाज के संरक्षक राजमल गर्ग ने समाजजन को शुभकामनाएं देकर कहा कि होली का त्योहार कटुता दूर करते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाता हैं। महिला इकाई अध्यक्ष भारती अग्रवाल, राजेश मित्तल, हेमंत अग्रवाल, मोनू गर्ग, अनिल सिंहल, संतोष गोयल, राजकुमार सिंहल, अनिल कबाडी, दिलीप अग्रवाल, महिला इकाई संयोजक अर्चना गुप्ता, ओम अग्रवाल,गोपी अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।