17 मार्च से सुबह 11 से 6 बजे तक जमा किया जाएगा जलकर
कुछ दिनों से नपा में जलकर व संपत्ति कर जमा करने में समस्या आ रही थी। ऑनलाइन सर्वर डाउन होने से घंटों लोग परेशान हो रहे थे। इसके देखते हुए नपाध्यक्ष ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की बैठक ली। उसमें निर्णय लिया कि 17 से 31 मार्च तक जलकर सुबह 11 से शाम 6 बजे तक जमा किया जाएगा। यह पहले शाम 4 बजे तक जमा किया जा रहा था। उसी तरह संपत्ति कर जमा कराने के लिए भी 16 मार्च से 31 मार्च तक समय सीमा सुबह 11 से रात 8 बजे तक रहेगी। ऑनलाइन में समस्या होने पर जनता को ऑफलाइन पर्ची भी दी जाएगी। उसके बाद कर्मचारी उसे ऑनलाइन चढ़ाने का काम करेंगे। राजस्व में ऑनलाइन टैक्स जमा कराने के लिए दो कम्प्यूटर ऑपरेटर की जगह आठ ऑपरेटर किए है। वहीं कर्मचारियों को लक्ष्य प्राप्ति करने के निर्देश दिए।
दो दिन शहर के हर हिस्से में दिया जाएगा पानी
नगरपालिका द्वारा हर साल धुलेंडी व पंचमी पर पूरे शहर में पेयजल सप्लाई किया जाता है। इस बार नपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को पंचमी के तहत 14 व 15 मार्च को पूरे शहर में सप्लाई के निर्देश दिए।