युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, गंभीर
पिपलियामंडी | एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान फाटक बंद हो गया। महिला सब इंस्पेक्टर ने टोल प्लाजा तक पहंुचाया। शनिवार को शाम ईश्वरसिंह राजपूत की 20 वर्षीय बेटी अमृतकंुवर ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे मंदसौर ले जा रहे थे, रेलवे फाटक बंद होने से वे परेशान दिखे। एसआई पूर्णिमासिंह राजपूत ने पुलिस वाहन से युवती को टोल प्लाजा तक पहंुचाया, वहां से टोल प्लाजा एम्बुलेंस से उसे मंदसौर भर्ती कराया। हालत गंभीर है।