पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News Holika Dahan Performed At Govardhannath Temple Balaji Group39s Gere Today

गोवर्धननाथ मंदिर में होलिका दहन किया, बालाजी ग्रुप की गेर आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आजाद की प्रतिमा के साथ खेलेंगे होली

दशपुर जागृति संगठन द्वारा धुलेंडी पर्व पर सुबह 9 बजे चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा को गुलाल लगाकर समारोह की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान संगठन के कई सदस्य मौजूद रहेंगे।

कायस्थ समाज आज निकालेगा गेर

कायस्थ समाज द्वारा 10 मार्च को गेर निकाली जाएगी। यह सुबह 8.30 बजे विश्वपति शिवालय से शुरू हाेगी। 11 मार्च को रेलवे स्टेशन रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर कलम-दवात की पूजा की जाएगी।

_photocaption_मंदसौर | शहर के मुख्य गोवर्धननाथ मंदिर परिसर में साेमवार शाम 6 .45 बजे होलिका दहन किया गया। इसके साथ रंगाें का त्याेहार शुरू हाे गया। शाम 7 बजे रोम टावर पर गायत्री परिवार ने अश्लील साहित्यों की होली जलाई। अब मंगलवार सुबह गणपति चाैक से बालाजी ग्रुप द्वारा गेर निकाली जाएगी। इसमें राधा-कृष्ण द्वारा रंग-गुलाल उड़ाया जाएगा। गेर गणपति चाैक से शुक्ला चाैक बस स्टैंड होते हुए गांधी चाैराहा पर संपन्न होगी। इधर, होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के 40 अधिकारियों के साथ 200 जवानों की शहर के विभिन्न चाैराहों व कॉलोनियों में ड्यूटी लगाई गई। वहीं सोमवार को होटलों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने जांच की।*photocaption*

शहर के मुख्य गोवर्धननाथ मंदिर में हुअा होलिका दहन। इसके साथ रंगों का उत्सव शुरू हो गया।
खबरें और भी हैं...