- Hindi News
- National
- Garoth News Mp News Information Collected From 266 Km Away 8 Quintals Of Wood Seized
266 किमी दूर से जुटाई जानकारी, जब्त की 8 क्विंटल लकड़ी
गांधीसागर अभयारण्य में खैर के पेड़ों की कटाई का मामला भोपाल तक पहुंचने के बाद शासन सख्त हो गया है लेकिन स्थानीय अधिकारी अब भी निष्क्रिय हैं। शासन से नियुक्त क्षेत्रीय ट्राइगर स्ट्राइक फोर्स की प्रतिभा अहिरवार ने 266 किमी दूर इंदौर से ही जानकारी जुटाकर सोमवार कार्रवाई की। विभाग ने रावली कुड़ी बीट के चैनपुरिया गांव से 8 क्विंटल खैर की तीन से चार साल पुरानी लकड़ी जब्त की। इससे यह साफ होता है कि यहां सालांे से अवैध कटाई चल रही है।
फोर्स प्रभारी अहिरवार ने इंदौर से ही जानकारी जुटाई व रात में ट्रक भरकर खैर की लकड़ियों की तस्करी की सूचना पर टीम को गश्त के निर्देश दिए। इस पर रामपुरा, गांधीसागर के तीन रेंजरों सहित 30 से अधिक कर्मचारियों ने रविवार रात 11 बजे गश्त शुरू की। सोमवार सुबह 10.30 बजे दो स्थानों पर छापे मारे। इसमें रावली कुड़ी बीट के चैनपुरिया गांव में सूरज करण गुर्जर 27 निवासी तहसील रामपुरा जिला नीमच के बाड़े से 8 क्विंटल खैर की लकड़ियां जब्त की। सूत्रों के अनुसार करण वन रक्षा समिति का अध्यक्ष भी है। मामले में मंदसाैर डीएफअाे संजयकुमार चाैहान ने कहा कि मैं अभी कुछ नहीं बता पाऊंगा। परसाें बात करते हैं।
जानकारी लीक हो रही
प्रतिभा अहिरवार, प्रभारी, क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स, इंदाैर
वन विभाग की टीम ने गांधीसागर में दी दबिश, 8 क्विंटल लकड़ी जब्त।