नारेबाजी कर फूंका ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला
भानपुरा | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही उनका पुतला भी फूंका गया। दर्शन वधवा, श्याम भाना, नानू दुबे, शीतल भूटानी, सुभाष बागड़ी, दिनेश मांदलिया, कमलेश जोशी, मुकेश र|ावत, सुरेंद्र मेड़तवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक डंग और सिंधिया का पुतला फूंका : सीतामऊ | लदुना चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक हरदीपसिंह डंग और ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया। दोनों को पार्टी विरोधी बताकर नारेबाजी की।