महिलाओं को अधिकारों व कानून से अवगत कराया
टकरावद | ब्लॉक मल्हारगढ़ के सरवानिया गांव में विधिक साक्षरता शिविर लगा। व्यवहार न्यायाधीश संतोष बघेल, साजिद मोहम्मद, ललित कुमार मईड़ा ने कानून क्या है, इसके बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। महिलाओं से संबंधित अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया गया। लोगों के कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलेंटियर्स एनजीओ से बद्रीलाल चौहान, विजयप्रकाश बैरागी, धनकुंवर चंद्रावत, बालमुकुंद मालवीय, जमुना परमार सहित अन्य मौजूद थे।