- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Madhusudan Shastri Will Attend The Conference To Declare Nepal A Hindu Nation
नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए सम्मेलन में शामिल होंगे मधुसूदन शास्त्री
मंदसौर | जिले में 11 लाख दीपदान कराने व दूधाखेड़ी मंदिर पर राष्ट्रीय धर्म सम्मेलन कराने वाले महामंडलेश्वर मधुसूदन शास्त्री अब नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के अभियान में लग गए हैं। आचार्य महामंडलेश्वर प्रकाशानंद के नेतृत्व में 14 से 16 मार्च तक नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए हिंदू राष्ट्र धर्म सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य वक्ता मधुसूदन शास्त्री होंगे। अध्यक्षता पीठाधीश्वर कालिदास बाबा सापला रोहतक करेंगे। शास्त्रीजी ने बताया कि नेपाल धर्म सम्मेलन के बाद जल्द ही मंदसौर आकर शिवना शुद्धिकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।