- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Maheshwari Mahila Mandal Officials Swear In Ramanujkot Temple
रामानुजकोट मंदिर में माहेश्वरी महिला मंडल की पदाधिकारियों ने ली शपथ
जिला माहेश्वरी महिला मंडल का शपथ समारोह गुरुवार रामानुज कोट मंदिर परिसर में हुआ।
अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष गीता झंवर मंदसौर, सहसचिव स्नेहलता मूंदड़ा मनासा थी। नवनियुक्त सदस्यों को शपथ दिलवाई। जिलाध्यक्ष रितु-मनोज झंवर मनासा, सचिव अर्चना-कमलेश सारड़ा जावद, कोषाध्यक्ष संध्या-ललित राठी नीमच, उपाध्यक्ष उमा-प्रहलाद आगाल मनासा, सहमंत्री मंजूदेवी-राजेंद्र राठी जावद, संगठनमंत्री मनोरमा-सुंदरलाल मंडोवरा जाट, सांस्कृतिक सचिव सुमन-संजय मुछाल जावद ने पद व सेवाकार्य की शपथ ली। जिला संरक्षक शांतादेवी गगरानी, सचिव राजनदेवी मुछाल, जावद अध्यक्ष सुनीता भूतड़ा, सचिव कृष्णा देवी मुछाल, कौशल्यादेवी सारड़ा, स्नेहलता दाढ़, रमादेवी राठी, अंजू पोरवाल जावद, कृष्णा देवी मंडोवरा उपस्थित थीं।
जावद स्थित रामानुज कोट मंदिर में जिला माहेश्वरी महिला मंडल के शपथ विधि समारोह में शपथ लेती पदाधिकारी।