- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Malaviya Society Conference Will Be Held In Dalauda Next Month
अगले महीने दलौदा में होगा मालवीय समाज का सम्मेलन
सामूहिक विवाह को लेकर मालवीय मेहर बलाई समाज की बैठक हुई।
दलौदा | अभा मालवीय मेहर बलाई समाज की बैठक रविवार को कृषि मंडी में हुई। इसमें समाज का 16वां आदर्श सामूहिक विवाह
सम्मेलन करने पर विचार किया। सभी ने 26 अप्रैल को सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया।
अजाक्स संगठन के तत्वावधान में 14 अप्रैल को डॉ अांबेडकर चौराहा पर जयंती मनाने का निर्णय लिया। बैठक में सर्व सहमति से आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. दशरथ बामनिया तुमड़ावदा, उपाध्यक्ष जगदीश राठौर, भागीरथ परमार गुर्जर बरडिया, प्रकाश नागवार गांधीनगर, करण मालवीय लुनाहेड़ा सहित कई सदस्य मनोनीत किए। विवाह
सम्मेलन की अन्य तैयारियों को लेकर समाज की अगली
बैठक 15 मार्च को दोपहर 1 बजे दलौदा कृषि मंडी में बालाजी
मंदिर पर होगी। संचालन अशोक खींची पिपलियामंडी ने किया। आभार सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. बामनिया ने माना।