पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News Meeting Expressed Loyalty To The Congress Organization

बैठक कर कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीतामऊ | ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आपात बैठक कर संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की। कांग्रेसजन ने कहा कि संगठन के बलबूते पर ही मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा पाई है। संगठन सर्वोपरि है, कोई भी नेता या जनप्रतिनिधि बड़ा नहीं होता। सब संगठन की छत्रछाया में निर्वाचित होते हैं। पार्टी से बगावत करने के सुर मिलाने वाले जनप्रतिनिधियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के विश्वास को आघात पहुंचाया है। ऐसे जनप्रतिनिधियों के प्रति हम निंदा करते हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह पंवार, उपाध्यक्ष भागीरथ भंभोरिया, रमेशचंद्र मालवीय, रामेश्वर जामलिया, प्रकाशचंद्र पटवारी, दिनेश सेठिया सहित अन्य मौजूद थे।

गुम हुए मोबाइल सर्च कर मालिक को दिए

मंदसौर | एसपी हितेश चौधरी के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के नाम से गुम मोबाइल प्राप्त करने के लिए एक विशेष अभियान सायबर सेल की सहायता से चलाया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो माह में 11 मोबाइल कीमती करीब 1 लाख 55 हजार 906 रुपए के बरामद कर उनके वास्तविक स्वामी को लौटाए। मुस्कान अभियान के तहत सायबर सेल की तकनीकी टीम ने वास्तविक स्वामित्व को हस्तांतरित कर प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ के साथ-साथ उनको अपराध घटित होने की आशंका से भी सुरक्षित किया।

खबरें और भी हैं...