पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News More Than 850 Subject Experts Of The District Will Check The Copies Online Updates Will Be Done

जिले के 850 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ जांचेंगे काॅपियां, अाॅनलाइन हाेगा अपडेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10वीं-12वीं बाेर्ड परीक्षा के बीच मूल्यांकन की तैयारियां भी शुरू हाे चुकी हैं। इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग व अादिवासी विकास विभाग के पास अादेश पहुंच चुके हैं। इसके अनुसार 21 अप्रैल से काॅपियाें का मूल्यांकन शुरू हाेगा। इसमें जिले के करीब 850 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ जुटेंगे।

उत्कृष्ट उमावि मंे सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मूल्यांकन चलेगा। इसके बाद अाॅनलाइन अपडेशन हाेगा। शिक्षा विभाग के अनुसार 10वीं में 17 हजार व 12वीं में 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियाें के मुताबिक काॅपियां जांचने वाले सभी शिक्षक जिले के ही हैं। बाहर से विषय विशेषज्ञाें काे नहीं बुलाया है। 17 अप्रैल तक जिन विषयांे की परीक्षा हाे जाएगी। उनकी काॅपियां जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र पहुंचना शुरू हाे जाएंगी।

केंद्र मंे अाम अादमी का प्रवेश निषेध

काॅपिया जांचने तक मूल्यांकन केंद्र काे कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। केंद्र पर एक चार का गार्ड तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र में अाम व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। संबंधित विषय के शिक्षक ही उस विषय की काॅपियां जांचेगा।
खबरें और भी हैं...