पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News Now Farmers Will Be Able To Know The Weather Conditions With The Meghdoot App

अब मेघदूत एप से किसान जान सकेंगे मौसम का हाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसान अब मौसम का हाल अपने मोबाइल पर जान सकेंगे। इसके लिए मौसम विज्ञान विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने मेघदूत एप लांच किया है। डिजिटल इंडिया के तहत बढ़ते कदम में किसानों के लिए यह नई सुविधा केंद्र सरकार ने शुरू की है।

मौसम विभाग के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस एप की मदद से किसानों को मौसम व कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारियां मिलेंगी। इस एप से तापमान, बारिश, आर्द्रता, हवा की गति तथा हवा की दिशा से संबंधित पूर्वानुमान संबंधी जानकारियां समय-समय पर प्रदान की जाएंगी। इससे किसान अपनी फसलों और पशुओं की देखभाल के तरीके, कृषि कार्य कर सकेंगे। खेतीबाड़ी के लिए यह एप सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस एप के जरिए मौसम की जानकारी के साथ मौसम पूर्वानुमान से किसान अपनी फसल भी बचा सकेंगे। इस एप्लीकेशन को बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल परामर्श और मौसम की जानकारी देना है।

खबरें और भी हैं...