- Hindi News
- National
- Daloda News Mp News Older Shopping For Maps To Make An Incision In The Poppy Crop
अफीम की फसल में चीरा लगाने के लिए नक्कों की खरीदारी करते हंै वृद्ध
अफीम की फसल में चीरा लगाना शुरू हो गया है। इसके लिए किसान ग्रामीण हाट-बाजार में आकर चीरा लगाने के लिए अच्छी तरह चलने वाले नक्कों (नाड़ा ) की खरीदारी करने अाते हैं।
धुंधड़का हाट में धमनार, हतुनिया, कुचड़ाैद, बड़वन, अफजलपुर, झावल एवं दलौदा सहित आसपास क्षेत्र की किसान पहुंचकर नक्का की खरीदारी करते हैं। यह घर के वृद्ध ही लेकर जाते हैं। चाहे खेती कोई भी करता हो लेकिन अफीम के चीरा लगाने के नक्कों की खरीदारी जानकार व्यक्ति ही करता है। जो व्यक्ति नहीं जानता है वह अपने साथ अपने गांव की किसी वयोवृद्ध को लेकर हाट पहुंचता है। झावल निवासी कालूसिंह ने बताया नक्के खरीदने ही हाट में आया हूं। साथ में गांव के दो लोगों को और भी लेना है। यहां पर हर प्रकार के नक्के मिल जाते हैं। धुंधड़का निवासी हरिप्रसाद माली ने बताया अफीम में चीरा लगाने के लिए और अफीम उतारने के लिए हाट से चरप्ले लेने अाया हूं।
हाट- बाजार में नक्कों की खरीदी के लिए आए बुजुर्ग।