- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Panchami Celebrated With Phool Gulal For The First Time In 14 Years Saving 30 Thousand Liters Of Water
14 साल में पहली बार फूल-गुलाल से मनाई पंचमी, 30 हजार लीटर पानी की बचत की
रंगों के त्योहार रंगपंचमी पर शहर में समरसता मंच द्वारा गेर का आयोजन किया गया। वहीं जिलेभर में भी त्योहार को धूमधाम से मनाया। शहर में समाजजन ने गेर निकाली। इसमें फूल और गुलाल से होली खेली गई। वहीं 14 साल में पहली बार पानी का उपयोग नहीं किया। इससे 30 हजार लीटर पानी की बचत हुई। इधर, युवाओं ने कॉलाेनियों में ही एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार मनाया।
समरसता मंच 14 साल से सर्व समाज को जोड़ने के लिए एक त्योहार-एक मंच के माध्यम से रंगपंचमी पर गेर का आयोजन कर रहा है। सुबह 10 बजे बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में समाज प्रमुखों को मंच पर बुलाकर संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। यहां से गेर शुरू होकर भारत माता चौराहे पर 11.30 बजे समाप्त कर दी गई। संस्था के संयोजक जितेंद्र गेहलोद ने बताया प्रशासन ने अन्य शहरों की तरह यहां भी गेर को निरस्त करने को कहा था। संस्था ने सभी समाज प्रमुखों को सूचना देने के साथ ही सारी तैयारियां कर ली थीं इसलिए हमने गेर के कार्यक्रम को जल्द समाप्त कर दिया। साथ ही गरोठ, भानपुरा, सीतामऊ, शामगढ़, मल्हारगढ़, धुंधड़का, सुवासरा सहित जिलेभर में रंगों का त्योहार रंगपंचमी को उत्साह से मनाया गया। संस्था के गेहलोद ने बताया पहली बार गेर में पानी का उपयोग नहीं करते हुए सिर्फ फूल व गुलाल से पंचमी मनाई है। इससे 30 हजार लीटर पानी की बचत हुई है। हर बार गेर में 4 फायर फाइटर पानी के अलावा दो टैंकर पानी लगता था।
जिला राजपूत समाज ने अपना घर में मनाई रंगपंचमी
जिला राजपूत समाज संगठन ने अपनाघर (निराश्रित बालिकागृह) पहुंचकर रंगपंचमी मनाई। समाज द्वारा बच्चों को मिठाई बांटी गई। अनंत आहार योजना के अंतर्गत समाज द्वारा संस्था को 5 हजार रुपए भेंट किए। जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह फतेहगढ़, सचिव दशरथसिंह चंद्रावत, रिपुदमन सिंह चंद्रावत, प्रवक्ता राजेंद्रसिंह राणा, महेंद्रसिंह राठौड़, भगवानसिंह शक्तावत, दिग्विजयसिंह सिसौदिया सहित अन्य मौजूद थे।
सामाजिक समरसता मंच के आयोजन में 62 समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया
राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण
गेर में बैंड-बाजों के साथ ढोल, गुलाल उड़ाने वाला कम्प्रेशर, कलर, पटाखे के अलावा राधा-कृष्ण की झांकी प्रमुख रही। गेर में युवा ढोल की थाप पर नृत्य कर रहे थे। ट्राले पर राधा-कृष्ण के रूप धारण किए कलाकार होली के गीतों पर थिरक रहे थे।
मंच पर बैठे समाजजन।
बस स्टैंड से शुरू हुई गेर 90 मिनट में भारतमाता चौराहा पर खत्म हो गई।