पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News Play Holi With The Color Of The Zodiac Will Increase With Joy

राशि के रंग से होली खेलें, उल्लास के साथ बढ़ेगा सौभाग्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार को धुलेंडी मनाई जाएगी। लोग एक दूसरे को विभिन्न गुलाब अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे, लेकिन अगर हम रंगों के इस त्योहार पर अपनी राशि के अनुसार रंगों का उपयोग करें तो त्योहार का मजा और बढ़ जाएगा। मस्ती में सितारे भी साथ देंगे।

पंडित कैलाश भट्‌ट बताते हैं कि रंगों का जीवन में बहुत महत्व होता है। इसीलिए हर दिन, हर राशि के रंग अलग हैं। ज्योतिष के अनुसार हर रंग हर व्यक्ति को सूट नहीं करता। लोग अपनी राशि के अनुसार होली खेलने में रंग का उपयोग करें तो त्योहार में लोग ऊर्जावान रह सकते हैं, और होली का त्योहार के उल्लास में बढ़ोतरी भी होगी। पं. भट्‌ट ने बताया धुलेंडी जैविक रंगों से होली खेलें, जैसे केसुड़ी और गुलाब से होली खेलना फायदेमंद रहता है।

{मेष- इस राशि के लोग ऊर्जावान होते हैं। इनके लिए लाल, हरा व पीला रंग भाग्यशाली होता है। काले रंग से इन्हें बचना चाहिए।

{ वृष- इन्हें रंगों से बहुत प्यार होता है। गुलाबी, हरा, नीला व सफेद रंग से होली खेलें। लाल रंग से बचें।

{ मिथुन- इनके लिए नीला, हरा, पीला व बैगनी रंग से होली खेलना शुभ होगा। लाल व काले रंग से बचें।

{ कर्क- इस राशि के लोग सफेद, लाल, हरा व पीले रंग का उपयोग होली खेलने में करें। नीले रंग के प्रयोग से बचना चाहिए।

{ सिंह- इन्हें होली खेलने में बैगनी, लाल, सुनहरा व नारंगी रंग का उपयोग करना चाहिए। काले रंग के उपयोग से बचे।

{ कन्या- इस राशि के लोग पीले, भूरे, हल्के गुलाबी रंग का उपयोग करें। लाल व काले रंग से होली खेलने से बचे।

{ तुला- इस राशि के लोग शांत प्रिय होते है। इस राशि के लोग हल्का व
गहरा बैगनी रंग का उपयोग करें। हरा व नीले रंग से बचें।

{ वृश्चिक- इस राशि के लोग काला, गहरा लाल, मेहरुन रंग का उपयोग कर सकते है। सफेद व नीले रंग से बचें।

{ धनु- इस राशि के लोग बैगनी व गहरे नीले रंग का उपयोग करें। लाल व काले रंग से होली खेलने से बचे।

{ मकर- इस राशि का स्वामी शनि
माना जाता है। इस राशि के ग्रे व काले रंग से नहीं खेलें।

{ कुंभ- इस राशि के लिए नीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। लाल व नारंगी रंग के उपयोग से
बचना होगा।

{ मीन- आसमानी रंग से होली खेलना भाग्यशाली साबित हो सकता है। हरे रंगों का उपयोग करने से बचना होगा।

जानिए, किस राशि के लोग किस रंग से खेलें होली और किस रंग से बचें...
खबरें और भी हैं...