- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Private Publication Books Named As Cbse Schools Found Saklecha Stationary Seal
सीबीएसई स्कूलों के नाम वाली प्राइवेट पब्लिकेशन की पुस्तकें मिली, सकलेचा स्टेशनरी सील
बुधवार शाम नायब तहसीलदार, बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) ने उत्कृष्ट स्कूल के पास सकलेचा स्टेशनरी पर छापा मारा। निजी सीबीएसई स्कूलों के लेबल लगी पुस्तकें मिली।
कलेक्टर मनोज पुष्प ने निजी स्कूलों में एनसीआरटी के नियमों का पालन नहीं होने व दुकान तय कर कोर्स की पुस्तकें देने पर कार्रवाई के लिए टीम बनाई। विकास खंड शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार वैभव जैन पुलिस बल व अमले के साथ बुधवार रात उत्कृष्ट स्कूल के पास सकलेचा स्टेशनरी की दुकान पहुंचे। यहां वात्सल्य स्कूल व सेंट थॉमस स्कूल की पुस्तकें मिली। इसमें वात्सल्य स्कूल के नाम का लेबल भी लगा मिला। प्राइवेट पब्लिकेशन की इसमें कई अनुपयोगी पुस्तकें मिली। अधिकारियों ने रात 8.45 बजे पंचनामा बनाकर दुकान को सील किया। स्कूल व स्टेशनरी संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी पृथ्वीराज परमान ने बताया कि स्टेशनरी संचालक के पास निजी स्कूलों की पुस्तकें व कॉपियां मिली जो एनसीआरटी से संबंधित नहीं हैं। यह प्राइवेट पब्लिकेशन द्वारा मुद्रित है, जिनका मूल्य 500, 700 या उससे ज्यादा है। स्टेशनरी पर बॉयलोजी प्रेक्टिकल की कॉपी मिली जिसमें एक दो ग्राफ बने हैं व उसकी कीमत 249 रुपए हैं। जबकि प्रेक्टिकल के लिए इस कॉपी की जरूरत ही नहीं है।
संचालक पर कार्रवाई होगी
वैभव जैन, नायब तहसीलदार
सकलेचा स्टेशनरी की दुकान व गोदाम सील कर बनाया पंचनामा।