राजेश खत्री ने विवेकानंद शतरंज प्रतियोगिता जीती
विनर क्लब द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद शतरंज प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। स्पर्धा राजेश खत्री ने जीती एवं उपविजेता विनीत कोठारी रहे। दोनों को पुरस्कृत किया। विमलकुमार मच्छीरच्छक, जिला शतरंज संघ अध्यक्ष नंदकिशोर जोशी, संरक्षक मनोज सांखला सहित क्लब सदस्य मौजूद थे।