पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News Rangotsav Blow Rang Gulal Chhapi Masti Dhamal Balaji Group Removes Collective Gears

रंगोत्सव : उड़ा रंग-गुलाल, छायी मस्ती-धमाल, बालाजी ग्रुप ने निकाली सामूहिक गेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सर्व समाजजन रंग गुलाल के साथ निकले सड़कों पर

धुलेंडी पर रंगोत्सव का उल्लास रहा। पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह 10 बजे पूजन के बाद फाग उत्सव शुरू हुआ। बाबा को रंग लगाने के बाद मंदिर में रंग उड़ाया गया। बालाजी ग्रुप द्वारा गणपति चौक से रंग गुलाल उड़ाते हुए गेर निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान गेर में शामिल युवा डीजे पर नृत्य करते निकले। रंगोत्सव को लेकर गांधी चौराहा, बस स्टैंड, आजाद चौक, नयापुरा, रामटेकरी, नई आबादी, अभिनंदन नगर, संजीत रोड सहित शहर के अन्य स्थानों पर दिनभर युवाओं की टोली उल्लास से एक-दूसरे को स्नेह के रंग से भिगोती रही। कुमावत समाज ने 200 से अधिक वरिष्ठ समाजजन के घर-घर जाकर गुलाल लगाया। बुधवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों व जवानों ने होली का त्योहार मनाया। एसपी हितेश चौधरी, एएसपी मनकामना प्रसाद ने शाम को 5 बजे पुलिस लाइन में पहुंचकर सभी जवानों को होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया।

खबरें और भी हैं...