पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूली विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरस्वती शिशु मंदिर गरोठ में कोरोना वायरस जागरुकता अभियान के माध्यम से विद्यालय के सभी विद्यार्थी, आचार्य परिवार तथा अभिभावकों को विश्व में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य तेजकरण वर्मा ने बताया कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता और सजगता ही इसका उपचार है। इसके बचाव का सबसे अच्छा तरीका संक्रमण से बचना है। साबुन से बार-बार हाथ धोएं, खांसते और छींकते समय मुंह को ढंक लें, अपने घर के आसपास सफाई रखें। यदि बुखार, सर्दी, खांसी-जुकाम, सांस लेने में परेशानी हो, अगर इनमें से कोई लक्षण हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। प्रधानाचार्य रामेश्वर परमार ने बताया कि चीन से फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। कोरोना पर मास्क को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, अगर किसी के पास मास्क नहीं है तो वे रूमाल या अंगोछे का उपयोग कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हो उनसे दूरी बनाकर रखें, जंगली जानवरों के संपर्क मे आने से बचें।

खबरें और भी हैं...